राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के बगल में स्थित रेफरल अस्पताल तरैया में गुरुवार को डिजिटल एक्स-रे मशीन यूनिट का उद्घाटन हुआ। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार सरकार द्वारा गरीब असहाय मरीजों के लिए लगाए गए नि:शुल्क एक्स-रे यूनिट का उद्घाटन रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तरैया रेफरल अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने से मरीजों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। पूर्व में भी यहां एक्स-रे की सुविधा थी लेकिन अब इसके डिजिटल हो जाने से मरीजों एवं डॉक्टरों को भी सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन के साथ ही मरीजों के एक्स-रे का काम शुरू हो गया। अब रोगी का इलाज आसान हो गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस अंसारी, एक्स-रे टेक्नीशियन सुरेंद्र प्रसाद, एएनएम अल्का कुमारी, डाटा ऑपरेटर संजीव कुमार, ललन प्रसाद यादव, गणेश राय, अमरनाथ राय, संजय राय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग