राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला उक्त गांव निवासी अशोक भगत की पत्नी संगीता देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे पति विदेश में रहते हैं। जिस कारण मैं अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हूँ। गांव के ही मुकेश भगत गलत नियत एवं गलत संबंध बनाने के लिए मुझे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उसके परिवार के लोग मिलकर मुझे और मेरे बेटे को मारने तथा बेटे और पति की हत्या की करने की धमकी दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग