राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मढ़ौरा स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिया गया। वुमेन हेल्थ क्लीनिक की मुख्य चिकित्सिक डॉ० बिल्किश जहां ने कहा कि अभी सरकार के गाइडलाइन के अनुसार 45 साल के ऊपर सभी लोगों को कोविड का वैक्सीन दिया जा रहा है । सभी लोग अवश्य लें और अगर किसी भी तरह का कोई समस्या या शंशय है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर पूरी जानकारी लें । अधूरी जानकारी व अफवाहों से बचें और सरकार और प्रशासन की आदेशों का पालन करते हुए अपने नजदीकी कोविड वैक्सीन केंद्रों पर जरूर जाएं और टिका लेकर स्वस्थ्य भारत की मुहिम को मजबूत करें। वुमेन हेल्थ क्लीनिक के डायरेक्टर व युवा सामाजिक कार्यकर्ता जनाब तारिक़ अनवर ने कहा कि कोरोना का प्रकोप अभी टला नहीं है हम सब को अभी भी सावधानी बरतनी होगी और मास्क का उपयोग अभी भी सभी लोगों को निरंतर करना है तभी हम सभी इस महामारी से जल्द निजात पा सकेंगे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग