राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। तरैया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को शिविर लगाकर सैकड़ों पेंशन धारियों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को रेफरल अस्पताल तरैया द्वारा कोविड-19 का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में 45 वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए हो रहे टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को चैनपुर पंचायत अंतर्गत निरीक्षण भवन, चंचलिया पंचायत में पंचायत भवन एवं सरेया रत्नाकर पंचायत स्थित सामुदायिक पर शिविर लगाकर पेंशन धारियों का टीकाकरण किया गया। मौके पर रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी, सम्बंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, एएनएम संगीता कुमारी, अल्का कुमारी, डाटा ऑपरेटर संजीव कुमार श्रीवास्तव, समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग