राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रसूलपुर/एकमा(सारण)। एकमा प्रखण्ड के भोदसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों के एमडीएम का चावल गायब करने का आरोप बीआरपी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी गई अपनी जांच रिपोर्ट में लगाया है। इस संबंध में बीआरपी रवीश कुमार ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोदसा के एमडीएम जांच के दौरान विद्यालय के किचेन में 47 बोरी चावल पाया गया। जबकि प्रधानाध्यापक ने विभाग को भेजे गये अपने रिपोर्ट में विद्यालय में चावल उपलब्ध नहीं दर्शाया है। बीआरपी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में नवम्बर व दिसम्बर माह के चावल का वितरण छात्रों के बीच नहीं कर कालाबाजार में बेचने के उद्देश्य से किचेन में रखने का आरोप प्रधानाध्यापक पर लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई किये जाने का आग्रह किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग