मोबाइल एप पर राशन कार्ड का आवेदन लोड कर रहे है जीविका समूह
तरैया(सारण)। प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में घर-घर जाकर बिना राशनकार्ड वाले लाभुकों की पहचान जीविका दीदी कर रही है।फिर राशनकार्ड के लिए प्राप्त आवेदन को जीविका समूह द्वारा मोबाईल एप पर लोड किया जा रहा है।जीविका बीपीएम संदीप कुमार ने बताया कि प्रखण्ड के 13 पंचायतो के विभिन्न गाँवो से अब तक 6000 आवेदन प्राप्त किया गया है।जिसकी स्कूटनी कर मोबाइल एप पर लोड किया जा रहा है। वैसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।जीविका दीदी के रिपोर्ट के बाद ही उन्हें एक-एक रुपये उनके खाते में भेजे जायेंगे।मुख्यमंत्री के निर्देश पर जीविका समूह को यह कार्य सौपा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग