2063 राशनकार्ड आधार से लिंक नही,लाभुकों से आधार लेने का कार्य शुरु
तरैया(सारण)। प्रखण्ड में 2063 राशनकार्ड आधार से लिंक नहीं है। जिसे लिंक करने के लिए आनन-फानन में शुरू कर दिया गया है। बीडीओ राकेश कुमार एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रखण्ड के सभी डीलर,किसान सलाहकार, ग्रामीण आवास सहायक,विकास मित्र,रोजगार सेवक एवं ग्राम कचहरी सचिव के साथ बैठक कर पंचायतवार राशनकार्ड धारियों की सूचि सौपते हुए कहा कि सभी लाभुकों का आधार नम्बर,खाता संख्या और मोबाईल नम्बर लेकर कार्यालय को 24 घंटे में जमा का निर्देश दिया है।ज्ञातव्य हो कि कोरोना राहत राशि प्रति परिवार एक-एक हजार रुपये राशनकार्ड धारियों के बैंक खाता में भेजना है।जिसके लिए लाभुक का बैंक खाता आधार लिंक होना चाहिए और वह आधार राशनकार्ड से लिंक होना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग