संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ सारण जिला परिषद ने इंडियंस टायलेंट सीजन 2 में पर्दे पर अपनी गायन प्रतिभा दिखाने जा रही छपरा शहर के श्याम चौक की निवासी सुनील कुमार पांडे की पुत्री शिखा पाण्डेय को संगठन कार्यालय मंजर रिजवी भवन सलेमपुर छपरा में एक समारोह में सम्मानित किया गया। जिसमें सचिव अमित नयन, अध्यक्ष रूपेश कुमार यादव उपाध्यक्ष अभय कुमार चौबे ने सारण जिले की प्रतिभावान गायिका को ट्रॉफी प्रदान करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गायन के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा सारणी हीं नहीं अपितु पूरे हिंदुस्तान में अलख जगाए इसकी हम कामना करते हैं। अपनी बच्ची के हुनर से ओतप्रोत माता अर्चना पाण्डेय ने बताया कि मेरी बेटी की बचपन से इच्छा गायन के क्षेत्र में रही है। हम चाहेंगे कि मेरी बेटी लता मंगेशकर सरीखे गायिकाओं की श्रेणी में पहुंचे यही हमारी दिली ख्वाहिश है। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार चौबे ने किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईएसएफए जिला सचिव अमित नयन ने कहा कि गायन के क्षेत्र में सारण का इतिहास गौरवशाली रहा है। जिले से छात्रा के रूप में गायन का पताका लहराने के लिए सारण जिला परिषद की तरफ से ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। अपनी गायन का परचम अब जिले ही नहीं अपितु हिंदुस्तान के कोने कोने में लहराएं ऐसी हमारी मंगल कामना। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से अविनाश चौहान, अर्चना पांडे, अविनाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अमन कुमार अमन कुमार अमन कुमार, आदि थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग