राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में अपने घर में सोई महिला के साथ घर में घुस कर छेड़खानी करने की प्राथमिकी पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने शिकायत में बताई है कि घर में वह सोई थी। तभी गांव के नन्द किशोर महतो दरवाजे पर आकर दरवाजा खटखटाने लगा। जिसके बाद दरवाजा खोलने पर घर में घुस कर बदतमीजी करने का प्रयास किया। विरोध करने पर धक्का देर जमीन पर गिरा दिया। कपड़ा फार दिया। बेपर्दा कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गोहर लगाई है। मामले में पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग