राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला निवासी स्वर्गीय अर्जुन की 86 वर्षीय पत्नी बिरंज सिंह के द्वारा अपने 57 वर्षीय पुत्र वीरेश सिंह पत्रकार, अनिल कुमार सिंह, किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह, इंजिनियर अजय सिंह, पोता प्रवीण कुमार राज सहित आधा दर्जन से अधिक पोता एवं पोती के लिए आम के फलदार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने अपने पुत्र एवं पोता के समक्ष कहा कि जैसे आम का पौधे लगाते हैं। उसी प्रकार तुम सब भी अपने पुत्रों के लिए पेड़ लगाना तथा एकजुटता बनाए रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अपने बहूओं को एकजुट रहने की बात कही। इस अवसर पर वीरेश सिंह पत्रकार, अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह- किसान सलाहकार, इंजीनियर अजय सिंह, प्रवीण कुमार राज, हेना सिंह, रीता देवी, रीना देवी, विजया लक्ष्मी, यशवर्धन सिंह, तनिश कुमार, पियूष कुमार के साथ अन्य परिवार के सदस्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग