राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरदासचक गांव में अपने दरवाजे पर खेल रहे एक बच्चें को अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस सम्बंध में जख्मी बच्चें के पिता उक्त गांव निवासी भूखल मियां ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरा 7 वर्षीय पुत्र मो. आशिफ़ आलम अपने दरवाजे पर खेल रहा था। उसी समय चांदपुरा गांव निवासी स्व. केदार सिंह के पुत्र इंद्रभूषण सिंह अपने पावर ट्रैक्टर को तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए आया और मेरे पुत्र को धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और नाक एवं कान से खून गिरने लगा। ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर चालक को दौड़ कर पकड़ा गया। तब तक डुमरी निवासी बिक्कू सिंह आये और ट्रैक्टर एवं चालक को वहां से भागा दिए तथा मेरे साथ गाली गलौज करने लगें। अपने जख्मी बच्चें को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया लाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्रथमिकी उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग