राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रसौली गांव में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर रसौली बरैठा टोला स्थित राम अवतार शर्मा के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे एवं आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना मिलने पर थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पा लिया। इसके पहले इसके झोपड़ी में मौजूद सभी सामन जलकर राख हो गया। बताया ये भी जा रहा है कि जिस झोपड़ीनुमा घर में आग लगी थी, उसमें पिछले कई सालों से ऐसी घटनाएं होती आ रही हैं। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग