राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड के रसूलपुर चट्टी पर व्यवसायी संघ के नेता व प्रसिद्ध आलू व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित शुक्रवार को हुई। बैठक में व्यवसायी मिथिलेश द्वारा रसूलपुर की बड़ी आबादी को देखते हुए एक चट्टी बाजार और दूसरा गांव में कोविड-19 के टीकाकरण केन्द्र बनाने की मांग जिला व प्रखंड प्रशासन से की गई। बैठक की जानकारी देते हुए अशोक दूबे ने बताया कि इस आशय की जानकारी लिखित रूप में प्रशासन को देने का निर्णय किया गया।मौके पर भिखारी बाबा, पन्नालाल प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, साधू यादव आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग