अखिलेश्वर पाण्डेय की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर चौक स्थित पं महेंद्र मिश्र की प्रतिमा परिसर में आयोजित चैता मे कर्णप्रिय चैता गीतों को सुनकर लोग झूम उठे। शुक्रवार की शायं आयोजित इस चैता कार्यक्रम में पूर्वी धून के जनक पंडित महेंद्र मिश्र की कई रचनाओं को गायको ने मधुर स्वर दिया। जिसे सुनकर लोग झूमने लगे। चैता मासे होख ना सहैया हो रामा चैता मासे, रामजी जन्म ली हले चैत के महिनवा हो रामा चैता मासे, जैसे एक से बढ़कर एक चैता लोगो को सूनने को मिले। इस पर लोग झूमने लगे। स्थानीय गायको ने इस चैता गीत में अपनी संगीत कला का बखूबी प्रदर्शन किया। महेंद्र मिश्र के चैता गीतों को सुनकर एक बार फिर लोग महेंद्र मिश्र को याद करने लगे। कार्यक्रम मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, कन्हैया सिंह तूफानी, विनय मिश्रा रामनाथ मिश्रा, मुखिया राजेश मिश्रा, सत्येंद्र चौबे, नीतीश पांडेय, रामकुमार मिश्र मनोज मिश्रा, राजू तिवारी सहित कई अन्य भी उपस्थित थेंं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग