राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा नगर निगम क्षेत्र के बिचला तेलपा मुहल्ला में एक व्यक्ति, इसुआपुर प्रखंड के ग्राम-नवादा एवं ग्राम-गंगोई में एक-एक व्यक्ति, दिघवारा प्रखंड के ग्राम-टड़वा में अलग-अलग स्थानों में एक-एक व्यक्ति, तरैया प्रखंड के ग्राम-षामपुर में एक व्यक्ति, एकमा प्रखंड के ग्राम-अतरसन में एक व्यक्ति तथा रिविलगंज प्रखंड के ग्राम-टेकनिवास में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के निर्देश के आलोक में प्रत्यके सक्रंमित स्थल के आसपास का क्षेत्र माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। माइक्रो कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।
जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं नगर आयुक्त, नगर निगम छपरा को निदेर्शित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गों को संबंधित मुखिया, वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा माइक्रो कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी के द्वारा घोषित किये गये माइक्रो कंटेन्मेंट जोन को सेनेटाइज करने का निर्देश डॉ दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर र्बार्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग