- पानापुर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बेग छपरा गांव में दोपहर में बिजली के शार्ट सर्किट से महादलित परिवार के चार घरो में लगी आग की लपेट में तीन मुर्गी फार्म भी आ गये। आग की विकराल रूप ने तीनों घरों समेत मुर्गी फार्म को जलाकर राख कर दिया। अग्निकांड महादलित पीड़ित की पहचान बेगछपरा गांव निवासी स्व जुलाब नट के चार पुत्र ददन नट, सूरज नट, रोहित नट, मुकेश नट के रूप में हुई। वही अग्निकांड में चपेट में आए मुर्गी फार्म संचालक की पहचान टिंकू सिंह पिता गणेश सिंह, विरेन्द्र सिंह पिता स्व जगरनाथ सिंह के रूप में हुई। गांव वालों ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से महादलित परिवार के घरों में लगी दोपहर का समय होने से सभी घरों में ही सो रहे थे तब तक देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के तीन विशालकाय मुर्गी फार्म को अपने चपेट में ले लिया और जब तक गांव वाले दौड़ते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची मशरक, पानापुर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से महादलित परिवार समेत मुर्गी फार्म जलकर राख हो गई जिससे लाखों रूपये क्षति हुई है।

मशरक पश्चिम के मुखिया दिलीप महंतों

अग्निकांड पीड़ित महिला रिंकू देवी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग