पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक शीतलपुर एसएच-73 पर शनिवार की शाम मशरक थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास भुआल बाबा के मंदिर के पास पटना से सिवान जा रही संजीत ट्रेवल्स की बस के इंजन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। संजीत ट्रेवल्स की बस बीआर 29एन8155 पटना से पैसेंजर लेकर मशरक के रास्ते सिवान जा रही थी कि इंजन में अचानक आग लग गई जिससे बस में सवार पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल में मौके पर पहुंचे पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो ने आस पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया बाद में दूसरे बस से पैसेंजरों को आगे की यात्रा के लिए भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग