पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शनिवार की दोपहर एक युवक को सर्प दंश से अचेत अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां अचेत युवक की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा ढाला गांव निवासी ललन महंतों के 17 वर्षीय पुत्र नितेश महतो के रूप में हुई। मामले में ड्युटी पर तैनात चिकित्सक ने अचेत युवक की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। युवक के परिजनों ने बताया कि घर में फर्श का मरम्मत कार्य चल रहा था कि कि उसी में से सर्प ने निकल डंस लिया और अचेत हो गया जिसे डुमरसन बाजार पर निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां से उसकी स्थिति में कोई सुधार होता न देख मशरक लाया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग