राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि गश्ती में गुप्त सूचना के आधार पर अरना पंचायत के सपही गांव से छः कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को दबोच लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब बिक्री के लिए आने वाली है तों जमादार अरूण प्रकाश की अगुवाई में दल बल गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर लदी 6 कार्टून अग्रेजी शराब के साथ सपही गांव निवासी रविकांत कुमार पिता ज्ञानी मांझी को दबोच लिया गया। जप्त शराब 8 पीएम की 180 एमएल की 288 पीस फ्रूटी हैं जो बोरी में भरकर मोटरसाइकिल पर रबर से बाधा गया था। गिरफ्तार को थाना में लाकर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।वही मोटरसाइकिल पर लदी शराब बरामदगी से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग