राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोविड-19 का टीका है पूरी तरह से सुरक्षित और विश्वसनीय, लोग बढ़ चढ़ कर ले टीका : सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

बनियापुर (सारण)। कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित और विश्वसनीय है। जिसको लेकर किसी भी तरह की संशय की स्थिति नहीं होनी चाहिये। दुनिया के लगभग एक सौ से अधिक देशों में भारत में निर्मित टीका भेजा जा रहा है। ऐसे में गाइडलाइन के मुताबिक अपनी बारी आने पर प्रत्येक व्यक्ति निश्चित रूप से टीकाकरण का लाभ उठायें और अपने अगल-बगल के लोगों को भी जागरूक करे।उक्त बातें महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को रेफरल अस्पताल बनियापुर में कोविड -19 टीकाकरण के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।सांसद ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच एवं देशवासियों के समर्थन का नतीजा है कि विश्व के अन्य देशों के मुकाबले अपने यहाँ कोरोना प्रभावित लोगों का रिकवरी रेट काफी अधिक है, जबकि मृत्यु दर काफी कम है। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने कहा कि दवाई के साथ कड़ाई भी को ध्यान में रख कोरोना से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मॉस्क लगानी जरूरी है। बीमारी का खतरा अभी टला नही है।ऐसे में बचाव ही कारगर उपाय है। वही रेफ़रल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता ने भी सभी लोगों से केंद्र पर पहुँच टीकाकरण कराने का अनुरोध किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं टीका लेने एवं गांव समाज के लोगों को भी टीकारण के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया।इसके पूर्व टीकाकरण कक्ष का उद्धघाटन सांसद,सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण प्रकाश गुप्ता, डीपीएम अरबिंद कुमार, बीपीएम राममूर्ति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, नारायण यादव, राममोहन रस्तोगी, संजय सहाय, नरेंद्र पाल सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।