पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार साप्ताहिक जनता दरबार के तहत शनिवार को जमीन विवाद के कुल 7 मामलों पर सुनवाई मशरक सीओ ललित कुमार सिह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि पहले के 6 मामले पेंडिंग हैं जिनके कागजात की जाच की जा रही है वही एक नया मामला सामने आया है जिसमें सपही गांव निवासी अमलेश सिंह पिता स्व अम्बिका सिंह के द्वारा जबरदस्ती आवेदन दिया गया जिसमें मुखिया द्वारा जबरदस्ती निजी जमीन पर चबूतरा का निर्माण कराया जा रहा है।मामले में जांच पड़ताल कर नोटिस निर्गत किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग