राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में खेत में लगी सरसों काटने से मना करने पर कुछ लोगों द्वारा एक युवक और उसकी बहन को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घायल युवक का इलाज सीएचसी गड़खा में हुआ।पीड़ित भरत पाण्डेय के पुत्र रवि रंजन विश्वकर्मा ने भेल्दी थाना में लिखित आवेदन दिया।जिसमे कमलेश राय उमा शंकर राय चंदेश्वर राय प्यारेलाल राय छठी लाल राय ,नमूना राय तो एकमत होकर हमारे खेत में लगे सरसों काटने आए जब हम और हमारी बहन छोटी कुमारी ने मना किया तो हमारे साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज करने लगे व गुस्से से मारपीट कर जख्मी कर दिया बहन का बाल पकड़कर मारा और मारपीट के क्रम में मेरे मोबाइल,ड्राइवरी लाइसेंस और नगद रुपए भी छीन ली।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी हुई है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग