अनियंत्रित मोटरसाइकिल टक्कर में साइकिल सवार घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में साइकिल से दूध लाने जा रहें युवक को अज्ञात अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी पहचान लखनपुर गांव निवासी असरूदिन मिया के सताइस वर्षीय पुत्र कमरूल के रूप में हुई। घायल के परिजनों ने बताया कि वह गुरूवार की रात दूध लाने साइकिल से जा रहा था कि उसी दौरान अज्ञात अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मारते कर फरार हो गया। आसपास के लोगों द्वारा खबर मिलने पर घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग