संजीव शर्मा की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। शनिवार की रात गुर्दाहाँ खुर्द में सम्पन्न जी पी एल प्रीमियर लीग मैच के फाइनल मुकाबले में बलिया (यूपी) की टीम ने माली टोला (मांझी) की टीम को पराजित कर खिताबी पर जीत हासिल की। वहीं पहले खेलते हुए मांझी की टीम महज 42 रन पर ही सिमट कर रह गई। जबाबी पारी खेलते हुए एक विकेट के नुकसान पर मात्र छह ओवर में ही बलिया की टीम ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच तथा मैच ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बलिया टीम के सुग्रीव यादव को प्रदान किया गया। इससे पहले जबरदस्त आतिशबाजी के बीच सारण निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन तथा कौरुधौरू पंचायत के मुखिया पति उदय शंकर सिंह ने विधिवत फीता काटकर मैच का उदघाटन किया।देर रात्रि अतिथियों ने विजेता एवम उप विजेता टीम को कप व मेडल आदि से सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने खेल को सामाजिक समरसता तथा स्वस्थ जीवन का पर्याय बतलाया। समारोह को कृष्णा सिंह पहलवान मनीष सिंह सुनील कुमार पाण्डेय हसनुद्दीन खान फैयाज खान तथा शाहिद खान आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन खुर्शीद आलम।शिक्षक ने किया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन