नित्यानंद की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के सुअरा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से, तीन घर जले और लाखों रुपये की सामान जल कर स्वाहा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुअरा गांव निवासी परमेश्वर पंडित,सीताराम सिंह तथा हरिहर सिंह के घर मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगीं और देखते ही देखते आग की भयावह रूप ने तीन घर को अपने चपेट में ले लिया। जिससे खाने पीने से लेकर हर जरूरत की सामान के साथ साथ 20 हजार नकद जल गई। वही आग को काबू पाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा था। लेकिन पछिया की तेज हवा आग को बेकाबू कर दे रही थी। लेकिन अवतार नगर थानाध्यक्ष व सी ओ ने तत्काल घटना को सूचना पाकर दो गाड़ी दमकल घटना स्थल पर समय से पहुंच गई। और आग पर काबू पाया जा सका। वही, मुखिया प्रतिनिधि प्रेम राय मौके पर पहुंच तत्काल पीड़ित परिवार को राहत के लिए जरूरत के सामान उपलब्ध कराये। वही डेरनी स्थित चँवर में गेहूं लगे खेत मे भी बिजली से आग लग गई। जिससे कई बीघों में लगी गेहूं जलकर खाक हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग