संजय सिंह सेंगर की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भटगाईं पंचायत के परौना गांव में नयका टोला स्थित महादलित बस्ती में आग लगने से पांच-छ: घर जलकर राख हो गए हैं एवं घर में रखा सारा सामान जल गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार शाम को करीब 6:30 बजे भटगाईं के नयका टोला स्थित दलित बस्ती में आग लगी उसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई एवं लोग अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश करते हुए स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किए। स्थानीय लोगों द्वारा हैंड पंप बोरिंग एवं घरेलू मोटरों को चलाकर आग को बुझाने की भरसक कोशिश की जा रही थी तब तक घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने से अग्निशमन विभाग के गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी देर मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया।
इस सारी प्रक्रिया के दौरान जितना समय लगा उतने में आधा दर्जन फुसनुमा मकान जलकर राख हो चुके थे और उन घरों में रखा सारा सामान भी साथ में जलकर स्वाहा हो चुका था प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर राम, शंकर राम, जय राम, हरिंदर राम, कृष्णा राम एवं सुग्रीव राम का मकान इस अगलगी की चपेट में आया है। खबर लिखे जाने तक अग्निशामक दल ने आग पर काबू पा लिया था एवं घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। इस संबंध में अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय हलका कर्मचारी को मौके पर पहुच कर पिड़ीत परिवारों को हुई क्षति का विवरण सुचिवद्ध करने का आदेश जारी कर दिया गया है और विवरण प्राप्त होते ही पिड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग