अखिलेश्वर पाण्डेय की। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यह सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य करने वाली पार्टी है, उक्त बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भाजपा के तीन दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम मे कही। वे माधोपुर पंचायत के मिश्रवलिया स्थित बूथ संख्या208,209के जोड़ा मंदिर परिसर मे बोल रहे थे। उन्होने कहा कि 1980 में स्थापित भारतीय जनता पार्टी स्टेप बाई स्टेप आगे बढते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है| इसके 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं| पहले हमे संख्या के आधार पर महत्व नहीं देते थे,हमारी गिनती नही होती थी|पहले कभी हमारे सिर्फ दो सांसद थे। आज पूर्ण बहुमत व गठबंधन के साथ हम सत्ता मे हैं। आज गांव से शहर तक, कन्या कुमारी से कश्मीर तक,लेह से लद्दाख तक हमारी पार्टी के सदस्य हैं। कई राज्यो मे हम सत्ता मे है क ई मे गठबंधन के साथ सत्ता मे हैं। आज पार्टी सबका साथ, सबका विश्वास सबका विकास को लेकर कार्य कर रही है। उन्होने कार्यकर्ताओ को पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी बनाने मे अमूल्य योगदान के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व मे भारत विश्व गुरु के रास्ते पर तेजी से आगे बढ रहा है। इस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य उमेश तिवारी, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, अमरजीत सिंह, सुबेदार राय, नगनारायण सिंह, सकलदीप सिंह, राम जानकी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, पूर्व मुखिया मनोज मिश्र, अमलेन्दू मिश्र, मंडल अध्यक्ष ढुनमुन सिंह सहित क ई अन्य भी थें|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग