राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अफौर योगी बाबा के समीप रविवार की दोपहर बिजली की चिगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रुप धारण कर आसपास आधा दर्जन खेतों को लपेटे में ले लिया। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आधा दर्जन किसानों की लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।लोगो ने दमकल को सूचना दी लेकिन आग बुझने के बाद वाहन पहुचीं। उक किसान भागेश्वर सिंह,मनोज सिंह, देवानंद प्रसाद,विकास मांझी, जटा पंडित, आजाद अंसारी सहित आदि ने अपने खेतों में गेंहू की फसल बो रखी है। ग्रामीणों के मुताबिक तार खेतों के बीच से गुजरी है। रविवार दोपहर चल रही तेज हवा से तार में हुई शार्ट सर्किट हुआ। इसकी चिगारी से खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने आसपास के कई खेतों को अपने आगोश में ले लिया। किसान कुछ समझ पाते तब तक करीब दो बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नगरा ओपी पुलिस को दी।वहीं सूचना पर पहुचे पीएल यादव ने सबंधित विभाग को सूचना दी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग