पो. संजय पाण्डेय की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मधुबनी जिला में हुए एक ही परिवार में छः लोगो की हत्या के विरोध में बिहार के डबल इंजन मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया गया। वरिष्ठ छात्र युवा नेता शेख नौशाद ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों और शराब माफियाओं के सामने घुटना ठेक चुके है। ब्लॉक , थाना, जिला में शराब माफियाओं और अपराधियों का बोल बाला है। जनप्रतिनिधियों के बात के तवज्जू जिला प्रशासन बिल्कुल नही दे रहे है यह बात जदयू और भाजपा के कई विधायक और सांसद कान्फ्रेस के माध्यम से बोल चुके है जो शर्मनाक है। वही छात्र नेता पवन गुप्ता ने कहा कि मधुबनी में इतना बड़ा घटना घट गया लेकिन अभी तक केंद्र और राज्य सरकार के कोई मंत्री पीड़ित परिवार से मिलने तक नही गया और नही अपराधी पकड़ा गया और नही थाना प्रभारी, जिला प्रशासन पर किसी प्रकार की करवाई की गई। जब तक पीड़ित परिवार के न्याय नही मिलता तब तक हम लोगो का आंदोलन जारी रहेगा, छात्र नेता रचित भारती ने कहा कि यह हेनस क्राइम है स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषी को फांसी की सजा हो। पुतला में उपस्थित रंजीत सिन्हा, अरशद उर्फ प्रिंस,चंद्रिप उर्फ लड्डू, देव कुमार, नीतीश कुमार, दयानिधि गुप्ता, आनंद यादव, इरफान ,वसीम अंसारी, छोटे डॉन इत्यादि।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग