संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। पैगम्बरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-13 के ग्राम कचहरी पंच सदस्य व हरदेव टोला गांव निवासी राजनाथ रावत (85 वर्षीय) की मौत शनिवार को देर रात्रि हो गई। पंच सदस्य के मौत की सूचना पर स्थानीय सरपंच मुन्ना साहू, उप सरपंच सुरेश साह,ददेव बल्लभ साह, हीरा राउत सहित दर्जनों लोगों ने दिवंगत सरपंच के घर पहुँच दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही दुःख की घड़ी में संयम बनाये रखने का अनुरोध किया। सरपंच मुन्ना साहू ने बताया कि दिवंगत राजनाथ राउत वर्ष 2016 से पंच सदस्य थे। साथ ही ग्राम कचहरी के सभी मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जो आम जनता में काफी लोकप्रिय थे।मृत पंच सदस्य अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग