राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थाना परिसर में अलग-अलग आयोजित जनता दरबार अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान एकमा थाने में भूमि और अन्य मामलों से संबंधित नये चार शिकायतें आयीं। वही छह पुरानी शिकायतों का निष्पादन मौके पर किया गया। उधर रसूलपुर थाना में भी भूमि विवाद से संबंधित दो नये मामले आए। जिसमें से एक मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, सीआई योगेंद्र पासवान के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी रुद्र कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के संबंधित कर्मी भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग