राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में माधोपुर एवं चंचलिया गांव से जमीनी विवाद सबंधित दो मामले सामने आए। माधोपुर निवासी शंकर राय एवं चंचलिया निवासी लियाकत हुसैन जमीन विवाद सम्बंधित अलग-अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया है। अंचल अधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने बताई की प्राप्त सभी प्रतिवेदनों को सम्बंधित हल्का के राजस्व कर्मचारियों के पास जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगें की कार्रवाई प्रारंभ कर सभी मामलों का निष्पादन कर दिया जायेगा। मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक अरुण रविदास, अंचल निरीक्षक योगेंद सिंह, राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, अंचल कर्मी संजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग