राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। मानव कल्याण के उद्देश्य से प्रखण्ड के आमडाढ़ी कर्णपुरा गांव स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में रविवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए बैंड बाजे, हाथी-घोड़ा के बीच निकली भव्य व आकर्षक झांकी के बीच कलश व शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हो कर पांडेय छपरा गांव के सरोवर से जलभरी कर जय श्रीराम व हर हर महादेव का जयघोष करते हुए सैकड़ों श्रद्धालु नर-नारी पुनः यज्ञ आयोजन स्थल पर पहुंच कर जलाभिषेक किए। इसके बाद महायज्ञ आचार्य लक्ष्मी निधि मिश्र के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गया। इस मौके आयोजन में यज्ञाध्यक्ष संत श्याम सुंदर दास, संत रामदास, समाजसेेेवी सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, अरविंद सिंह मुन्ना, मुखिया चंदा देवी, प्रतिनिधि भरत सिंह, महेश सिंह, पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह, ऋतुराज सिंह, आलोक सिंह,राजीव रंजन, ऊषा देवी, माया देवी, आरती देवी, संगीता देवी, निषा देवी, पूनम देवी, प्रमीला देवी, सुषमा देवी, गुड़िया कुमारी, सोमा कुमारी, निषा सिंह, राजकिशोर सिंह, मनोरंजन सिंह, राकेश सिंह, गुड्डू सिंह, विजय सिंह आदि अन्य श्रद्धालु व गणमान्य लोग शामिल हुए।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा