राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रसौली गांव में दो अलग अलग जगहो पर हुई आगलगी की घटना में घर झोपड़ी व भूसौल सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि रसौली बरवा टोला में सुबह का खाना बनाने के दौरान आचानक आग लग गई। इस आग लगी में रामेश्वर सिंह एवं सीताराम सिंह की झोपड़ी व भूसौल जलकर राख हो गया। वहीं दोपहर में रसौली बरैठा टोला गांव निवासी झड़ी साह के घर में गैस से आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया आस पास के ग्रामीण पहुच कर आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गए। वहीं सूचना मिलने पर थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पा लिया। इसके पूर्व घर सहित उसमें रखा सभी समान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर भावी मुखिया प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे एवं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग