पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सोनौली पंचायत के आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आदर्श ग्राम विकास संगठन के द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे समाजसेवी व सोनौली मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू को बिहार सरकार के द्वारा समाज में बेहतर कार्य करने के लिए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गांव वालों ने बताया कि सोनौली गांव समेत मशरक प्रखंड के लिए गौरव की बात है कि समाजसेवी चुन्नू बाबू को कोरोना काल और बाढ़ जैसी आपदा में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। आपकों बता दें कि कोरोना काल हो या बाढ़ काल समाजसेवी व मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने गांव वालों की ससमय दिल खोलकर मदद किया उन्होंने दिन हो या रात कभी भी मदद से मुंह नही मोड़ा।वही पुलिस प्रशासन के मददगार भी साबित हुई जिसके लिए उन्हें पुलिस सप्ताह के अवसर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी चुन्नू बाबू ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा बेहतर कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधि समेत समाज में अच्छी सोच रखने और आम लोगों के हित में बेहतर कार्य करने के लिए पिछले महीने में पटना में सरकार द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें वे आवश्यक कार्य की वजह से शरीक नही हो सकें थें बाद में उन्हें मोमेंटम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।आज उसी मौके पर गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा सम्मानित करने के लिए वे हमेशा उनके शुक्रगुजार रहेंगे। मौके पर विश्वनाथ सिंह शिक्षक,मणीकात सिंह, डॉ इब्राहिम खां, हरेंद्र तिवारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग