- प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि ने की मांग
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पूर्वी पंचायत के मुखिया और प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह ने मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी सारण और सिविल सर्जन से मांग किया कि ग्रामीण स्तर के बुजुर्ग महिलाओं और पुरूषों को पीएचसी स्तर पर पहुंच कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान को और गति लाने के लिए प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में वैक्सीन देने की व्यवस्था की जाए। वही आपकों बता दें गांव से बुजुर्ग महिला पुरुष को प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित पीएचसी में आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और गांवों में आवागमन की बेहतर सुविधा नही होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही बाजार क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 और 73 पर आवागमन की अधिकता से सड़क दुघर्टना की संभावना बनी हुई है। पिछ्ले दो दिनों में दो सड़क दुघर्टना में घायल बुजुर्ग कोरोना वैक्सीन लेने मशरक पीएचसी में ही आ रहें थें। उन्होंने कहा कि मशरक के सभी 17 पंचायतों में उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं जहा कर्मी भी प्रतिनियुक्त हैं यदि वहा टीकाकरण की व्यवस्था कर दी जाएं तो हर पंचायत के सभी ग्रामीणों को सहूलियत होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग