पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक बाजार क्षेत्र के रेलवे स्टेशन परिसर के शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्री हनुमंत पूजनोत्सव के 32 वे वार्षिक समारोह में शनिवार की शाम विधिवत पूजा अर्चना के बाद विशालकाय भगवान महावीर की प्रतिमा का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पूजा-अर्चना में आचार्य सुरेन्द्र उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय, नन्द कुमार तिवारी के देख रेख में यजमान पंकज कुमार ने पूजा अर्चना कर महावीर मूर्ति का पट खोला। पट खुलते ही महिला पुरुष भक्त श्रृद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना को उमड़ पड़ी। मौके पर आयोजन सचिव सुरेश सिंह ने बताया कि श्री हनुमंत पूजनोत्सव समिति पिछले 32 वर्षों से महावीर मूर्ति स्थापना और अखंड अष्टयाम के साथ 6 दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था पर कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए कमेटी ने अखंड अष्टयाम और प्रवचन का कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। प्रवचन कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध संत महात्मा का प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें लोगों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति ने स्थगित करने का निर्णय लिया है। महावीर मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। मौके पर व्यवसाई प्राण सेठ, बिनोद रस्तोगी,पंकज सिंह,शीला गुप्ता,रवि रंजन कुमार, सिकन्दर कुमार,रंजन कुमार सोनी,वसंत सिंह मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग