लॉकडाउन में बिना बैंड बाजा और बराती के मंदिर में हुई शादी
तरैया(सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थिति शिव मंदिर में रोहित और रानी परिणय सूत्र में बँध गये। लॉक डाउन और कोरोना लॉकडाउन के कारण न बारात आया और न ही बैंड बाजा आया।सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए केवल दूल्हा और दुल्हन आये और अग्नि के सात फेरे लेते परिणय सूत्र में बंध गये। दूल्हा डुमरी छपिया गांव निवासी रामप्रवेश सहनी का पुत्र रोहित कुमार है और दुल्हन आकूचक गांव निवासी शत्रुध्न सहनी की पुत्री रानी कुमारी है। वर-बधू पक्ष की ओर से 15 अप्रैल को तिलक और 21 अप्रैल को शादी की तिथि निर्धारित की गयी थी।लेकिन कोरोना लॉक डाउन होने के कारण 21 अप्रैल को शादी और 15 अप्रैल को तिलक नहीं हुआ। फिर दूल्हा और उसके पिता साइकिल से मंदिर पहुंचे और दुल्हन अपने घर की दो तीन महिलाओं के साथ मंदिर पहुंच गयी। सोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुए पंड़ित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोनों विवाह संपन्न कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग