संजय सिंह सेंगर की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत में कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन तक सदस्य पद के लिए 3 आवेदन आए वही कार्यकारिणी सदस्य पर नामांकन के लिए सभी कोटियों के लिए आरक्षित सीटों पर कुल मिलाकर 22 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इस संबंध में प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से अध्यक्ष पद के लिए क्रमशः मनोज राय, संजय यादव, कुमारी आरती समेत तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनुसुचित जाती/जनजाति से दो महिला दो पुरुष, अति पिछड़ा वर्ग से दो महिला दो पुरुष, पिछड़ा वर्ग से दो महिला दो पुरुष एवं अन्य वर्ग से चार महिला एवं 6 पुरुषों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आगे उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की संविक्षा कार्य 6 और 7 तारीख को किया जाएगा और संविक्षा के बाद वैध पाए गए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा एवं निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा कर के विजेताओं को प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि गत वर्ष दिसंबर में पोखरेड़ा पैक्स के लिए चुनाव हुआ था एवं पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय रहे इस पैक्स के चुनाव के बाद घोषित हुए परिणामों में पैक्स अध्यक्ष के लिए मनोज राय विजयी हुए थे वही कार्यकारिणी समिति के सिर्फ 6 सदस्यों का ही चुनाव हो पाया था उसमें से 4 सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद संबंधित विभाग द्वारा पैक्स को विघटित करते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया था।
इन सारी प्रक्रिया के दौरान लगभग 1 वर्ष से ज्यादा की अवधि बीत जाने की वजह से सबसे बड़ा नुकसान इस पंचायत के किसानों को हुआ है जिन्हें इस अवधि के दौरान पैक्स से मिलने वाली सेवाओं का कोई लाभ नहीं मिल पाया, चुनाव दोबारा होगा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे लेकिन उन किसानों को हुए नुकसान का भरपाया शायद नहीं हो पाएगा। सोमवार को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करते ही पंचायत में चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है एवं प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से मतदाताओं को लुभाने में दिन रात एक कर के मेहनत करना शुरू कर चुके हैं वही चौक बजारों पर इस चुनाव को लेकर चर्चाएं चलने लगी है एवं प्रत्याशियों द्वारा घर-घर घूम कर प्रचार जारी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग