संजय सिंह सेंगर की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नेवारी गांव निवासी एवं मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सुभाष कुमार की पुत्री अदिति कुमारी सोमवार को जारी मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में बिहार में सातवां रैंक प्राप्त कर प्रखंड व जिले का मान बढ़ाया है। देहाती परिवेश में पली बढ़ी अदिति बचपन से ही मेधावी छात्रा है। अदिति की एक बहन अंकिता कुमारी भी इस परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त की है। अदिति के साथ साथ उसे भी बोर्ड द्वारा इंटव्यू के लिए बुलाया गया था।इसके अलावे इसी पंचायत के भागवतपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री अंजली कुमारी को भी साक्षत्कार के लिए पटना बुलाया गया था।
टॉपर अदिति के पिता सुभाष कुमार व माता कुमारी पुष्पा भी शुरू से शिक्षा जगत से जुड़े हुए हैं। पहले वे प्राइवेट शिक्षण संस्थान में कार्य करते थे। बाद में एसटीईटी परीक्षा पास कर वे उच्च विद्यालय में योगदान दिए हैं। जबकि मां कुमारी पुष्पा आज भी प्राइवेट संस्थान में कार्यरत हैं। दोनों लोगों का लगाव सामाजिक कार्य से भी रहा है। शिक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि लगन से पढ़ने वाले छात्र छात्रा आज भी अच्छा कर रहे हैं। पुत्री अदिति के टॉप करने पर पूरा परिवार व गांव के लोगों में खुशी की लहर है। माँ पिता के अलावे आसपास के लोग भी छात्रा को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
अदिति ने बताया कि वह पढ़ लिख कर आईएएस बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से किया गया मेहनत कभी बेकार नहीं जाता। उसने अपने सफलता का श्रेय अपने पिता सुभाष कुमार, माता कुमारी पुष्पा, शिक्षक मुकेश अभिनंदन को दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग