संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत जिला परिषद उम्मीदवार के चयन हेतु प्रखंड के मिर्जापुर स्थित एक निजी विद्यालय में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। जिसमे बनियापुर प्रखंड अंतर्गत चार जिला परिषद क्षेत्र के लिये प्रत्याशियों के चयन पर बिस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान बताया गया कि प्रत्येक पंचायत से 20-20 कार्यकर्ताओ के नाम की सूची एवं जिला परिषद क्षेत्र से 50 कार्यकर्ताओं की सूची जिलाध्यक्ष को उपलब्ध करानी है।सूची में वैसे कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा जो स्वयं चुनाव नही लड़ रहे हो।वैसे चिन्हित कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्य मे विशेष जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।बैठक में उपस्थित महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि पार्टी को और अधिक मजबूत और शसक्त बनाने के लिये इस बार पार्टी समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है।वही जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि पार्टी स्तर पर उम्मीदवार उपलब्ध नही होने पर समान विचारधारा वाला लोगों को चुनाव में पार्टी की तरफ से समर्थन दिया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के द्वारा की गई।जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने किया।मौके पर स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा,बनियापुर विधानसभा समन्वयक सह प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह बिट्टू,विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पांडेय,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,जिला परिषद क्षेत्र प्रभारी चैतेन्द्रनाथ सिंह,गुड्डू चौधरी, हरिमोहन प्रसाद रस्तोगी,त्रिभुवन तिवारी,जिला प्रवक्ता कैलाश नारायण सहाय,नरेंद्र पाल सिंह,सुपन राय, नारायण यादव,अजित सिंह,धीरज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग