- पार्टी की स्थापना दिवस पर किया गया बूथ पर पार्टी का झंडोतोलन
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मिर्जापुर के बूथ संख्या 319 पर पार्टी का झंडोतोलन कर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।साथ ही जनसंघ काल के दर्जनों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर अगामी 14 अप्रैल तक प्रत्येक बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ पर पार्टी का झंडोतोलन करते हुए स्थापना दिवस मनाने का निर्देश दिया गया।साथ ही 1996 से पूर्व के भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की बात बताई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा द्वारा बनियापुर उतरी मंडल भाजपा अध्यक्ष के पद पर योगेंद्र प्रसाद ठाकुर को मनोनीत किया गया।जिसका सभी कार्यकर्ताओं द्वारा समर्थन किया गया।साथ ही सांसद द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर पार्टी के उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए बधाई दी गई। नव मनोनीत अध्यक्ष को बधाई देने वालों में भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।मालूम हो कि व्यक्तिगत कारणों से दो माह पूर्व उतरी मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत ओझा ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।तब से अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग