- ग्रामीणों का आरोप चौकीदार पुत्र पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटना को दे चुका है अंजाम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो चोरी की नीयत से वार्ड सदस्या के घर मे घुस मारपीट करने के मामले में बनियापुर पुलिस ने चौकीदार पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव का है।मामले की प्राथमिकी सरेया पंचायत अंतर्गत सरेया गांव निवासी व वार्ड संख्या-01 के वार्ड पार्षद गीता देवी ने दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि रविवार की देर रात्रि स्थानीय चौकीदार व्यास मांझी का 20 वर्षीय पुत्र अमित मांझी मेरे घर मे चोरी की नीयत से घुस आया और ताला तोड़ने का प्रयास करने लगा। आवाज सुनकर जब मैं पहुँची तो मेरे साथ झगड़ा करने पर उतारू हो गया।बचाव में मेरा पुत्र राकेश कुमार साह आया तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए हाथ की उंगली तोड़ दिया।इस बीच परिवार के अन्य सदस्य एवं पड़ोसी भी पहुँच गए और चौकीदार पुत्र को बंधक बना लिया। जिसके बाद मामले की सूचना बनियापुर पुलिस को दी गई।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस घटना स्थल पर पहुँची तब ग्रामीणों ने उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस द्वारा युवक की मेडिकल जांच भी कराई गई। जिससे शराब पीने की पुष्टि की गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा वार्ड सदस्या के बयान के आलोक में चौकीदार पुत्र पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों की माने तो उक्त युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग