राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। झाड़ी के पीछे गड्ढे में छुपाकर रखे 41 लीटर देशी शराब को सहाजितपुर पुलिस ने मेंढूका से बरामद कर लिया है। वहीं शराब बनाने के लिए रखे गए महुआ व अन्य कच्चे सामग्री को पुलिस ने विनष्ट कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी की। जहां से पुलिस को शराब बनाने की सामग्री मिली थी।अभी छापेमारी चल ही रही थी कि इसी दौरान झाड़ी के पीछे पुलिस को एक प्लास्टिक का गैलन दिखाई दिया। छानबीन के बाद झाड़ी के पीछे बने गड्ढे में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि गड्ढे में गन्दे पानी भी भरे थें। जिससे शराब छुपाए जाने की अन्देशा भी किसी को नहीं हो सकती है। गांव से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी को पुलिस अपनी सफलता मान रही है। थानाध्यक्ष ने बताया की मामले में भिखारी चौधरी, बिहारी चौधरी, पप्पू चौधरी, विजय चौधरी, लालमुनि देवी तथा सुगान्ती देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि गांव में अवैध शराब बेचे जाने व बनाने से रोकने के लिए कई बार छापेमारी भी की गई है। नामजदों को शराब बनाने और बेचने के मामले में पूर्व में भी नामजद किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग