संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड स्थित कराह पंचायत मे उमा फाउंडेशन के तत्वधान मे क्षेत्र के असहाय व जरुरतमंद परिवारों के बीच सोमवार को नि: शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहार की जानी मानी प्रसूति रोग विशेषज्ञा डा० अलका पाण्डेय के द्वारा आस पास के विभिन्न गाँवो से पहुँची कुल 117 विभिन्न बीमारियो के शिकार महिला मरीजो की जांच कर चिकित्सा परामर्श के साथ साथ मरीजो को मुफ्त दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई।इससे पूर्व मुफ्त चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सिवान जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि दीनानाथ पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।वही इस शिविर के आयोजन मे कराह पंचायत के मुखिया शिवजी दास व चंद्र केत सिह आदि समाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन इंपीरियल पब्लिक स्कूल छपरा के प्रचार्य नीरज कुमार ने किया।मौके पर सुभाष प्रसाद, सुरेश ठाकूर, रंजन श्रीवास्तव, रामजी सिंह, अखिलेश शर्मा समेत दर्जनों गणमान्य लोगों के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामी मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग