संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बनियापुर के सरमी गांव के एक मुहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।पुलिस मुहल्ले की सभी मुख्य व लिंक सड़को से आवाजाही पर भी रोक लगा दी है।गांव से पैदल निकलने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।वहीं मुख्य सड़क से किसी को भी गुजरने से मना कर दिया गया है।पॉजिटिव रिजल्ट के बाद गांव में लोग काफी सहमे दिख रहे है।बताया जाता है कि बनियापुर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से एक बार फिर लोगो मे डर का माहौल है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए सभी लोगो को कोरोना की जारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।मास्क का अनिवार्यता से पालन करना चाहिए।वहीं दो गज की दूरी बनाएं।चिकित्सा प्रभारी ने गाइडलाइन के अनुरूप सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग