भूखें को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना हीं सच्ची पूजा: श्रीधर बाबा
- आंख अस्पताल द्वारा दो लोगों के बीच मास्क और राशन का किया गया वितरण
भेल्दी(सारण)। अमनौर प्रखंड के सराय बक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल परिसर में शुक्रवार संत श्रीधर बाबा के द्वारा महर्षि श्रीधर बाबा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण केन्द्र द्वारा रायपुरा पंचायत के रायपुरा महादलित, महरुआ, सरायबक्स समेत अन्य गांवों में 200 परिवारों के बीच राशन और मास्क का वितरण किया गया। जिसमें में 5 किलो चावल,2 किलो आटा, एक किलो दाल और एक किलो आलू प्रति परिवार वितरण की गई। राशन के साथ ही सभी को मास्क भी वितरण हुई,इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरण हुआ। श्री श्री 108 संत श्रीधर दास जी महाराज ने इस दौरान सभी को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, समय समय पर हाथ धोने चाहिए,बिना काम के बाहर न घुसे व अनजान व्यक्ति को न छुए क्योंकि कोरोना छुआछुत की बीमारी है। मास्क लगाना अतिआवश्यक है यहीं कोरोना से बचाव करती हैं। श्रीधर बाबा कहाकि गाँव में भी जा कर राशन वितरण की जा रहीं जो आगे भी जारी रहेंगा। अस्पताल प्रशासन द्वारा गरीब और जरूरतमंदों के बीच राशन और मास्क के वितरण जारी रहेगी। प्राचार्य राम प्रवेश पण्डित, प्राचार्य प्रो शिव कुमार, प्रो सुरेन्द्र राय, सन्त श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी, डॉ प्रभु यादव, डॉ दीपक कुमार, राजु कुमार राम, महेश राय, चन्दन कुमार, सागर राय ने सक्रिय भूमिका निभाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग