प्रसव पीड़ा से महिला की मौत, मायके वालों दहेज की मांग कर ईलाज नहीं कराने का लगाया आरोप, तीन गिरफ्तार
मांझी(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में मायके वालों ने दहेज की मांग व ईलाज कराने में लापड़वाही का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतिका के पिता के द्वारा दो महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि ससुराल पक्ष व मुहल्ले के लोगों द्वारा इस आरोप को पूरी तरह गलत व मनगढ़ंत बताया है। मृतिका के दो जुड़वे बच्चे भी हैं। प्रसव के समय अधिक ब्लीडिंग हो रहा था। उसके बाद एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया। प्रयास के बाद भी समय ब्लड की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिला की मौत हो गई। लॉक डाउन के कारण पहले एक निजी किलिनीक में दिखाया गया। हालत बिगड़ते देख डॉक्टर द्वारा छपरा रेफर कर दिया गया। प्रयास के बाद भी समय से ब्लड नही मिल पाने के कारण महिला की मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग