आधार सीडिंग से वंचित राशन उपभोक्ताओं को भी मिलेगा लाभ, बीडीओ ने दो दिनों में कार्य पुरा करने को ले दिया निर्देश
अमनौर(सारण)। आधार सीडिंग से वंचित राशन उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को आधार से लिंक करने कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक ने प्रखंड के 18 पंचायतों में पर्यवेक्षक एवं पंचायस्तरी कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया है। बीडीओ ने बताया कि जिन लाभुकों का राशन कार्ड आधार से सीडिंग नही हुआ है या बैक खाता में अंकित नाम व आधार कार्ड में अंकित नामो में त्रुटि है उसके सुधार के लिए विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति एवम उपभोक्ता संरक्षक विभाग के प्रधान सचिव के निदेश के आलोक में दो दिनों के अंदर यह कार्य पूर्ण करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए उस पंचायत के न्याय मित्र, विकास मित्र, टोला सेवक, किसान सलाहकार, कृषि पदाधिकारी, आवास सहायक, पंचायत सचिव को प्रतिनियुक्ति की गई है। जल्द ही वंचित लाभुकों के आधार सीडिंग कर उन्हें राशन व एक हजार रुपया का लाभ दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग