अखिलेश्वर पाण्डेय की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के सम्होता निवासी और विनर्स स्पोर्टिंग क्लब के सक्रिय सदस्य रहे सम्होता मठियापर निवासी मुकेश यादव उर्फ जई यादव की मौत कोविड 19 के कारण गुजरात के सूरत में सोमवार को दोपहर में हो गई। वह 100 तथा 200 मीटर दौड़ का जयप्रकाश विश्व विद्यालय चैम्पियन तथा स्टेट चैंपियन एथलेटिक्स था। उसकी अचानक हुई मौत से खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। विनर्स स्पोर्टिंग क्लब सम्होता के सभी खिलाड़ियों ने इस महान खिलाड़ी के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस दु:खद खबर को सुनते ही महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मुकेश के परिजनों से फोन पर बात की तथा अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार वालो को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। वहीं राष्ट्रीय कोच और विनर्स स्पोर्टिंग क्लब सम्होता के संस्थापक एन आई एस संजय कुमार सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुकेश एक प्रख्यात धावक था। अचानक हुई मौत से हम सभी सदमे में हैं। उसकी मौत से हमने एक स्टेट चैम्पियन को खो दिया है। मुकेश के पीछे उसकी पत्नी रामरानी एक पुत्री तथा 3 पुत्र है। वहीं अन्य संवेदना व्यक्त करने वालों में दिलीप कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, डब्ल्यू सिंह, जनक यादव, सुजीत दूबे, मुकेश सिंह सहित कई अन्य भी शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग